जमुई, फरवरी 4 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि सीनियर जिला क्रिकेट लीग के तहत जे.एस. क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में डीएनसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीसीसीए को 118 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच में टॉस जीतकर डीएनसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएनसीसी की टीम 38.5 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद फैसल इकबाल ने 43 रनों की उपयोगी पारी खेली, वहीं सुमित बलियान ने 34 रन और अमन राज ने 26 रनों का योगदान दिया। एसडीसीसीए की गेंदबाजी में उत्कर्ष नील ने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा नीरज ने 8 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट और अमन सर्राफ ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीसीसीए की पूरी टीम 26.4 ओवर में मात्र 84 रनों पर सिमट गई। टीम की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.