रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। लीग चरण के समाप्त होने के बाद प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर लीग में प्रवेश कर लिया है। पूल ए से गदरपुर क्रिकेट अकादमी और पीएस मॉडल क्रिकेट अकादमी ने सुपर लीग के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं पूल बी से किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी, काशीपुर और मौर्य क्रिकेट अकादमी, गदरपुर ने अपनी जगह सुनिश्चित की। पूल सी से एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी, रुद्रपुर तथा रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी, रुद्रपुर ने सुपर लीग में प्रवेश किया है। सुपर लीग के मुकाबले 6 जनवरी से 8 जनवरी तक खेले जाएंगे। सुपर लीग का पहला दिन रोमांचक मुकाबलों से शुरू होगा। पहला मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.