बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। चौपुला स्थित एक विद्यालय में कक्षा सात के छात्र ने सीनियर छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की और पुलिस भी अब एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। परिजनों ने बताया कि जानकारी पर कोतवाली में तहरीर दी तो बेटे का मेडिकल जिला अस्पताल में कराने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...