हाथरस, फरवरी 4 -- हसायन: ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, भावनाओं और प्रेरणादायक संदेशों से भरपूर दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत, नृत्य एवं अपने अनुभव साझा कर विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर फेयरवेल का खिताब शुभ गुप्ता को तथा मिस फेयरवेल का खिताब खुशी चौधरी को प्रदान किया गया। दोनों विद्यार्थियों को यह सम्मान मिलने पर पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सेंगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ जीव...