उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा छह फरवरी से राजकोट में आयोजित होने वाले सीनियर एक दिवसीय चैंपियनशिप में जिले के बांगरमऊ की रतईपुरवा निवासी अर्चना देवी का चयन हुआ है। अर्चना देवी को टीम का कप्तान बनाया गया है। अर्चना दाहिने हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज होने के साथ-साथ मध्यम क्रम की अच्छी बल्लेबाज एवं क्षेत्ररक्षक है। चयन पर कोच कपिल पांडेय, केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, पूनम गुप्ता, कोचिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें साथी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...