बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला ए डिवीजन सीनियर क्रिकेट लीग में रविवार को डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ओर लिटिल स्टार क्लब के बीच मुकाबला हुआ। डॉ. सरस्वती देवी क्लब ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया। लिटिल स्टार के विनीत को अर्धशतक और दो विकेटों के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। डॉ. सरस्वती देवी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमित ने 52, सूरजभान ने 51 और राजामणि ने 29 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार के श्याम को चार तो विनीत को दो विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी लिटिल स्टार की टीम को ओपनर विनीत व शशि ने अच्छी शुरुआत दी। विनीत ने 68 तो शशि ने 51 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम को 44 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। डॉ. सरस्वती देवी क्ल...