बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला ए डिवीजन सीनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को नूरसराय के क्रांतिकारी क्लब व बिहारशरीफ के लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। क्रांतिकारी क्लब ने आसानी से पांच विकेट से इस मैच को जीत लिया। मोहित को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। बिहारशरीफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम मात्र 146 रनों पर ढेर हो गयी। शशिरंजन ने 56, विनीत ने 27, श्याम ने 15 और कृष ने 11 रनों का योगदान दिया। नूरसराय के मोहित ने चार तो लकी ने तीन विकेट हासिल किया। नूरसराय के टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। मोहित ने 50, लकी ने 30 और रोहित ने 21 रन बनाये। बिहारशरीफ के समीर ने चार विकेट चटकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...