साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में जारी सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को यंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम पोखरिया पैंथर्स के बीच मैच खेला गया। यंग स्टार क्रिकेट क्लब टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 111 रन बना कर ऑल आउट हो गई। हन्नान शेख ने 25, ईदुल शेख ने 28 व शुभोजीत घोष ने 20 रन की पारी खेली। पोखरिया पैंथर्स के गेंदबाज अभिषेक ने 4 व शुभम कुमार ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पोखरिया पैंथर्स की टीम ने 11.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना कर 4 विकेट से मैच जीत लिया। शिवम आंनद ने 39 व अभिषेक ने 21 रन की पारी खेली। यंग स्टार क्रिकेट के गेंदबाज मुशर्रफ ने 02 विकेट लिए। पोखरिया पैंथर्स के खिलाड़ी अभिषेक को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.