रांची, नवम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह चयन ट्रायल मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। यह चयन ट्रायल आगामी 26वीं झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2025 के लिए रांची जिले के खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन स्टाइल और महिला फ्रीस्टाइल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए 10-10 वजन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। चयनित प्रथम स्थान प्राप्त पहलवान 14 से 16 नवंबर तक हरिहरगंज (पलामू) में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार ...