गुड़गांव, नवम्बर 30 -- गुरुग्राम। सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की सीधी भर्ती के विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले आठ और नौ दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस दौरान ओपीडी, आपातकालीन, पोस्टमार्टम, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर की सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि हरियाणा सरकार ने इस भर्ती के आदेश को वापस नहीं लिया तो 10 दिसंबर को भी हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की थी। इस दौरान ओपीडी में सेवाएं बंद रही थीं। इस वजह से इलाज कराने आने मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उन्हें इलाज देरी से मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...