अल्मोड़ा, मई 30 -- नव चेतना सामाजिक विकास समिति की ओर से जौरासी में दिन की रामलीला जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम -लक्ष्मण संवाद ,राम विवाह बारात विदाई का मंचन हुआ। राम ने धनुष का भंजन कर सीता के साथ स्वयंवर रचाया। शुक्रवार को जौरासी में रामलीला की शुरुआत कोरस की बालाओं व राधा-कृष्ण नृत्य के साथ हुई। रामलीला के तीसरे दिन जनक दरबार में सीता स्वयंवर के लिए धनुष भंजन को विभिन्न जगहों के राजा पहुंचे। राजाओं ने धनुष भंजन का असफल प्रयास किया। रावण-बाणासुर भी धनुष भंजन कर सकने में असफल रहे। इसके बादद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्री राम ने धनुष भंजन कर सीता के साथ स्वयंवर रचाया। इसके बाद क्रोधित परशुराम का दरबार में पहुंचना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम विवाह के बाद बाजे गाजे के साथ बारात विदाई का मंचन हुआ। यहां पूर्व विधायक महेश नेगी, ...