सुल्तानपुर, नवम्बर 4 -- सुलतानपुर। शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चल रही संगीतमई श्रीरामकथा के चौथे दिन सीता स्वयंवर पर आधारित कथा सुनाई गई। कथा व्यास प्रेमदास रामायणी ने सीता स्वयंवर के समय धनुष टूटते के बाद भगवान परशुराम के क्रोथ पर आधारित कथा का वर्णन किया। भगवान राम के साथ सीता का विवाह के बाद लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न के विवाह का पर भी चर्चा की। चौथे दिन कथा का शुभारम्भ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक यादव ने दीप प्रज्जवलित कर की। कथा में मुख्य रूप से भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्र, डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी, राहुल शुक्ला, जमुना सिंह, शशांक मिश्रा, आलोक तिवारी, करुणा शंकर पांडेय आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...