बाराबंकी, जनवरी 13 -- मसौली। क्षेत्र के ग्राम देवकलिया में चल रही तीन दिवसीय रामलीला धनुष यज्ञ कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया। सीता स्वयंबर में आये रावण और बाणासुर में जमकर वाक युद्ध हुआ। जिसमें रावण के शास्त्र ज्ञान को बाणासुर ने बड़ी ही निपुणता से तर्क पूर्ण संवाद कर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रावण- बणासुर के वाकयुद्ध का दर्शकों ने भी आनन्द उठाया। रामलीला के आयोजन समित की ओर से आरती उतारी गई। इस मौके पर अध्यक्ष संतोष वर्मा, दीलीप कुमार, अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष, प्रधान बिजय बहादुर वर्मा, राज़ कपूर, मनीराम, संदीप, आशुतोष, उमेश जगतपाल, मोहन, रंजीत चंद्रेश आदि सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.