नई दिल्ली, मार्च 21 -- पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके निजी सचिव रहे देवाशीष घोष की बहन रीना घोष में सीजेएम रांची की अदालत में केस दर्ज कराया है। मुकदमे में सीता सोरेन के साथ उनके अंगरक्षक अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक सिंह की बहन और रिंकू शाहदेव का नाम शामिल है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। इस दिन शिकायतवाद का बयान दर्ज किया जाएगा। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मुकदमे में रीना ने आरोप लगाया है कि देवाशीष घोष सीता सोरेन के साथ निजी सचिव के रूप में काम कर रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा से हार के बाद सीता सोरेन देवाशीष पर चुनाव में ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाते हुए सारे पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगी। इसी क्रम में 7 मार्च को अगवा कर देवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.