धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार की रात भाजपा नेता और शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पर पिस्टल तानकर हत्या का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने सीता सोरेन के पीए देवाशीष मनोरंजन घोष को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। देवाशीष ने खुलासा करते हुए बता दिया है कि वो सीता सोरेन की जान क्यों लेना चाहता था। रांची के लोअर हटिया मधुबन अपार्टमेंट निवासी पीए देवाशीष ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैडम (सीता सोरेन) को लगता है कि चुनाव में मैंने ही उन्हें हरवाया है। इस वजह से वह जब-तब डांटती-फटकारती रहती थीं। उनकी डांट फटकार की वजह से ही वह अपनी कंपनी का काम करने लगा था। पांच मार्च को उसे सीता सोरेन का फोन आया। इसके बाद वह मुंगेर से मंगाए हुए पिस्टल लेकर सीता सोरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.