कोडरमा, फरवरी 22 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को विभिन्न बूथों पर मतदान होना है। इसके तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद अन्तर्गत अड्डी बंगला स्थित सीता सुखानी बालिका मीडिल स्कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसके तहत बूथ को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है। इस संबंध में सिटी मैनेजर रणधीर कुमार ने बताया कि इस बार मॉडल बूथ की सजावट प्रकृति थीम पर किया गया है। इसके तहत हरे पौधे से सजावट की गई है। साथ हीं मतदाताओं को प्रोत्साहन के लिए यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसके तहत अन्य कई सुविधाएं भी प्रदान की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...