हरदोई, फरवरी 23 -- बेनीगंज/टड़ियावां। नैमिषारण्य धाम से निकली पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा रामा दल चौथे दिन जनपद के साखिन गोपालपुर पहुंचा। परिक्रमा दल के पहुंचते ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। उपजिलाधिकारी सदर शुशील कुमार तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने फूल-मालाओं से साधु-संतों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। परिक्रमा सचिव पीठाधीश्वर महंत संतोष दास खाकी, मनगढ़ आश्रम के अध्यक्ष महंत नारायण दास, पहला आश्रम के महंत श्याम जी खाकी, महंत मोहनी दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत महात्मा एवं दूर-दराज जनपदों के साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु परिक्रमा में सहभागी बने हुए हैं। जगह-जगह भजन-कीर्तन और प्रवचनों से आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। मेला स्थल पर बड़े-बड़े झूले और दुकानें सजी रहीं। बच्चे खिलौनों की खरीदारी में उत्साहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.