बरेली, फरवरी 22 -- बरेली। सीता रसोई पर 90 दिनों से लगातार चली आ रही सीता रसोई की चाय सेवा का रविवार को समापन हो गया। अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया की सीता रसोई हर बर्ष सर्दी के मौसम में प्रतिदिन चाय, रस, बिस्कुट आदि की सेवा की जाती है। इस वर्ष सेवा के प्रमुख कैलाश बंसल और शिवम गुप्ता को इसके लिए प्रमुख सेवादार पंकज अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुराग मेहरोत्रा ने बालिका को निशुल्क साइकिल दी। इस दौरान रमेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, राजा चावला, अनुराग मेहरोत्रा, सौरभ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...