मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- सीता रसोई ट्रस्ट ने दिल्ली रोड साईं मंदिर के सामने सीता रसाई के माध्यम से गरीब और जरूरत लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था नियमित इसी तरह से भोजन वितरित करती है। किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं लेती। कुछ लोग विवाह की वर्षगांठ, जन्मदिन आदि अवसरों पर भी भोजन वितरित कराते हैं। आज के भोजन वितरण में मंजू वर्मा, हृदेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, विवेक पांडे,दीपक गुप्ता, राकेश वर्मा, मनोज सिन्हा, पवन, सत्य प्रकाश, विजय वर्मा आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...