मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीता नवमी का उत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। माता सीता के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारी की गई है। इस दिन मंदिरों में मां सीता की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सीता धरती पर प्रकट हुई थीं। इसीलिए इस दिन को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। सीता जी राजा जनक की पुत्री थीं। इसलिए उनका एक नाम जानकी भी है। सीता नवमी को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वैष्णव संप्रदाय में माता सीता के निमित्त व्रत रखने की परंपरा भी है। व्रत रखकर श्रीराम की मूर्ति सहित माता सीता का पूरे विधि-विधान से पूजन करेंगे और उनकी स्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.