लखनऊ, फरवरी 24 -- सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी की ओर से आगा हश्र कश्मीरी के लिखे नाटक सीता वनवास का मंचन मंगलवार को किया गया। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में विवेक मिश्रा के निर्देशन में मंचित नाटक में आधुनिक समाज के सामने रामराज्य के पति-पत्नी, राजा-प्रजा, कर्तव्य, राजनीति, गुरु-माता, शिक्षा व शिष्टाचार का श्रेष्ठ उदाहरण रखा है। मंच पर आदर्श तिवारी, मुस्कान सोनी, किशन वर्मा, राहुल मिश्रा, रमा जायसवाल, एकता सिंह ने अभिनय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...