मधुबनी, फरवरी 19 -- मधवापुर। सीता की धरती पर मधवापुर व मटिहानी में मिथिला बिहारी श्री रामलला के डोला का लोगों ने जोड़दार स्वागत किया। 15 दिवसीय मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रा में शामिल भक्तों का जत्था गुरुवार को फुलहर से चल कर मधवापुर मार्ग से मटिहानी पहुंचा। वहां के मेयर हरि प्रसाद मंडल ने गाजे-बाजे के साथ संतों का स्वागत किया। फिर श्री मिथिला बिहारी के डोले को कंधा लगा कर पड़ाव स्थल पर पहुंचाया। नगरपालिका से बिजली, पानी व चिकित्सा की व्यवस्था करायी। भक्तों के कैंप में श्रीसीताराम की मोहक झांकी सजायी गयी। श्री जानकी विवाह का रंगारंग मंचन कर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। सखियों की ठिठोली व वैवाहिक नृत्य का भक्तों ने आनंद लिया। श्री सीताराम का प्रथम मिलन, वाग तराग अवलोकन, धनुषयज्ञ प्रकरण, वर परिछन, विवाह गायन, वर वधू चुमाओन की रोचक पेशकश से लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.