आरा, नवम्बर 21 -- आरा। शहर के रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर में 15वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। मांचा स्वामी महिला सेवा समिति आरा के तत्वावधान में श्रीराम चरित मानस नवहान परायण यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान कथा यज्ञ का दिव्य आयोजन 22 नवंबर से एक दिसंबर तक होगा। कथा प्रेममूर्ति प्रदीप महाराज (वृंदावन) व श्री राम चौबे(धमनियां) की ओर से की जायेगी। शोभा यात्रा 22 नवंबर की सुबह आठ बजे बजरंग दल के सहयोग से निकलेगी। भागवत कथा का उद्घाटन 23 नवंबर को मेयर इंदु देवी करेंगी। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश तिवारी, मृत्युंजय, भीम सिंह, मिथलेश सिंह, देवराज ओझा, दिलीप, पुष्कर, संजय राय, चंदन मिश्रा, दीपक, राजीव, दीना मिश्रा, समीर, शमशाद, सोनू कुमार व अन्य का सहयोग रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...