वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। मैहर के जगद्गुरु स्वामी रामललाचार्य की ओर से भदैनी स्थित मारवाड़ी सेवा संघ में कही जा रही राम कथा के पांचवें दिन सोमवार को सीताराम विवाह का उत्सव मनाया गया। इस मंगल मिलन पर भक्तों ने पारंपरिक गीत गाए। कथा वाचक ने प्रसंग में निहित लोक मंगल की भावना का सरल शब्दों में वर्णन किया। इस अवसर पर रामस्वरूप पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, नंदकिशोर, राजकुमारी शुक्ला, पुष्पा शुक्ल ने व्यासपीठ की आरती उतारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...