उरई, फरवरी 14 -- जालौन, संवाददाता। नगर के वीर बालाजी हनुमान मंदिर (पेट्रोल पंप परिसर) में चल रहे नौ कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ के सातवें दिन धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही तथा दिनभर पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित भागवत कथा में सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा सुनाई गई। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता, सादगी और भक्ति भाव का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास द्वारा बताया गया कि सच्ची मित्रता और भक्ति जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। रात्रि जागरण कार्यक्रम में भैरव जी रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान भगवान राम, लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.