जौनपुर, मार्च 17 -- महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्व. सीताराम यादव की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव रमदेईया कोल्हुआ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सीताराम यादव हमारे नेता मुलायम सिंह यादव के साथ परछाई की तरह जीवनभर रहे और सामाजिक न्याय की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाजवाद का बुनियादी सिद्धांत यही है कि जब अंतिम पंक्ति का व्यक्ति सशक्त होगा, तभी देश और समाज मजबूत होगा।विधायक पंकज पटेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका सादगी भरा जीवन और मार्गदर्शन आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि सीताराम यादव ईमानदार और कर्मठ समाजवादी थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.