नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का नॉर्वे के ओस्लो पहुंचीं। वित्त मंत्री ओस्लो में अपने दो दिन के प्रवास में वहां के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर से मिलेंगी। वह वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वह कुछ स्टार्ट-अप इकाइयों के साथ बातचीत करेंगी। वित्त मंत्री नॉर्वे की कुछ चुनिंदा कंपनियों के मुख्य अधिशासी अधिकारियों तथा निवेशकों के साथ एक गोल मेज बैठक में शामिल होंगी और नार्वे में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के साथ मिलन के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...