सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जानकी स्टेडियम डुमरा में सोमवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में व जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सोमवार को हुए उद्घाटन मैच में सीतामढ़ी की टीम ने मधुबनी की टीम को 52 रनों से हराया। मधुबनी के कप्तान आदित्य राज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। सीतामढ़ी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 38.4 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओम आर्यन ने 27 रन, शशांक भूषण ने 01 रन, मुकेश शर्मा ने 16 रन, कुणाल ने 10 रन, मोहम्मद नूराइन ने 27 रन, प्रियांशु ने शानदार अर्द्धशतक 79 रन, वैभव व कप्तान अंकेश ने 7-7 रन बनाया। मधुबनी टीम के गेंदबाज आयुष आनन्द ने 3 विकेट, आयुष कश्यप ने 4 विकेट, कप्तान आदित्य राज ने 2 विकेट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.