सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। ऑटो में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गैंग के चार शातिरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ऑटो पर सवार महिला यात्री का बैग काटकर उसमें रखे 10 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर उड़ा लिए। पीड़िता सीतामढ़ी के मिर्जापुर गांव निवासी इसरा खातून ने मनियारी थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है। उसने ऑटो पर सवार चार अज्ञात युवकों को आरोपित बनाया है। पुलिस सोनबरसा चौक पर लगे सीसीटीवी से अपराधियों के पहचान के प्रयास में जुटी है। इसरा खातून ने पुलिस का बताया है कि सोनबरसा पंचायत के भवानीपुर गांव में उसका मायका है। उसके पति नबी हसन दिल्ली में कार्यरत है। वह दिल्ली जाने के लिए मायके से बैग लेकर निकली थी। सोनबरसा चौक पर शहर पहुचंने के लिए उसने सुबह साढ़े नौ बजे ऑटो लिया। सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात युवक उसी ऑटो म...