सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। जिले के सदर अस्पताल में लंबे समय से बाधित आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) सेवाओं को आखिरकार बहाल कर दिया गया है। अब आपातकालीन स्थिति में आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। आईसीयू का संचालन फिलहाल इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। चिकित्सकों की कमी के कारण सदर अस्पताल में आईसीयू सेवाएं बाधित थीं, जिससे गंभीर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का दबाव बढ़ने के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि आईसीयू को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.