सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स, दवा विक्रेता संघ, व्यावसायिक संघ, खुदरा विक्रेता संघ और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त प्रमोद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी टैक्स के वार्षिक किराया मूल्य को कम करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य नगर निगमों की तुलना में सीतामढ़ी का टैक्स अधिक होने और इसे बाढ़ग्रस्त व आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र बताते हुए इसे अन्य नगर निकायों के अनुरूप निर्धारित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष दर्शन कुमार, विशाल कुमार, नीरज गोयनका, मनोज सिंह और आशीष व्याहुत सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.