मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नयागांव सिटी घाट से पुलिस ने शनिवार को सुपारी शूटर आनंद कुमार उर्फ आनंद को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आनंद नयागांव वार्ड 12 का निवासी है। उसके पास से येलो स्टार पिस्टल मिली है, जिसमें तीन गोली लोड थी। इसी पिस्टल से बोखड़ा इलाके के मो. जमालुद्दीन सिद्दीकी उर्फ मिस्टर की गोली मारकर हत्या की गई थी। मिस्टर 25 नवंबर की शाम से लापता थे। 27 नवंबर को धर्मपुर घोंघारी घाट पर उनका शव मिला था। पूछताछ में आनंद ने मिस्टर की हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके साथी माधव कुमार को बोखड़ा थाने की पुलिस ने हत्याकांड में जेल भेजा है। आनंद औराई समेत सीतामढ़ी के बोखड़ा थाने की पुलिस के लिये सर दर्द बना हुआ था। गिरफ्तारी के बाद कई थानों की पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उ...