मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीतामढ़ी के बेलसंड में शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल कुख्यात शांतनु ने चार साल पहले मधुबन कांटी गांव के पास ईंट व स्टोन चिप्स व्यवसायी योगेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस केस में वह जमानत पर छूटा था। बीते एक साल से न्यायालय में उसकी पेशी के इंतजार में तारीख पर तारीख गुजर रही है। योगेन्द्र की हत्या के आठ दिन बाद मीनापुर में उसे हथियार के साथ लूट की साजिश रचते साथियों संग पकड़ा गया था। इस तरह शांतनु मीनापुर थाने में दो गंभीर कांड में आरोपित है। सीतामढ़ी पुलिस को एसएसपी कार्यालय से शांतनु की क्राइम हिस्ट्री भेजी गई है। बिहार एसटीएफ की ओर से बताया गया है कि शांतनु कुख्यात सुपारी शूटर है। बीते 10 अक्टूबर को बेलसंड थाने के भटौलिया रोड में अपने ही ग्रामीण रवि रंजन सिंह...