एक संवाददाता, अप्रैल 23 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान 5 बच्चियां डूब गईं। इनमें से 3 की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों को लोगों ने बचा लिया। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा बाजपट्टी थाना क्षेत्र की पचड़ा निमाही पंचायत के कंचनपुर गांव में हुआ। मृत बच्चियों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान उमा राय की पुत्री आरती कुमारी (13), रविंद्र राय की पुत्री नंदिनी कुमारी (8) और मेथूर राय की पुत्री सुधा कुमारी (9) के रूप में हुई हैं। नंदिनी की दो और बहनें रितु और प्रियांशु भी डूब गई थीं। उन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रितु को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रियांशु की हालत गंभीर होने के चलते उसका इलाज किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.