सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के सीमरा स्थित पुलिस केन्द्र के आनंद भवन में मंगलवार को नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के समारोह आयोजित की गई। बिहार सरकार द्वारा राज्यभर में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के तहत सीतामढ़ी जिला बल के लिए अनुशंसित 445 सिपाहियों को भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं नवचयनित सिपाहियों के परिजनों की उपस्थिति से आयोजन स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने की। उनके साथ वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवचयनित सिपाहियों को कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.