हिन्दुस्तान टीम, मार्च 8 -- सीतामढ़ी जिले के बरियारपुर चौक के पास शनिवार की शाम एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारते हुए उस पर चढ़ गयी। जिससे ऑटो में सवार एक बच्ची व महिला सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान भुतही थाना के मधेसरा गांव वार्ड नंबर 8 निवासी 28 वर्षीय भरत साह, उनकी 26 वर्षीया पत्नी अंजली देवी तथा मृतक के बड़े भाई लालू साह के चार वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी और ऑटो चालक पुनौरा थाना के मधुबन गांव वार्ड दो निवासी हरेंद्र राम के पुत्र सत्येन्द्र कुमार के रूप में की गयी है। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की भयावता को देख स्थानीय लोग भी सहम गए। हादसे की सूचना पर एसडीपीओ सदर 1 सहित बड़ी संख्या में पुलिस की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी। आनन-फानन में क्रेन मंगवाकर ट्रक को ऑटो से अलग किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.