पटना, जून 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को समग्र रूप से विकसित किये जाने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं की डिजाइन तैयार कर ली गई है। यहां भव्य मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि हमलोग पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। मंदिर सहित अन्य संरचनाओं की डिजाइन की तस्वीरें भी जारी की है। उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ यह साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा है कि पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिये गौरव और सौभाग्य की बात है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.