सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर। यूपी दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी राहुल गौड ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की उम्र के हाईस्कूल, इंटमीडिएट, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थी निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यार्थियों को रोजगार संगम की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...