सीतापुर, जनवरी 27 -- महोली, संवाददाता। कोतवाली इलाके में 16 दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महोली कोतवली क्षेत्र के हरइया निवासी रामरतन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया के उनका 18 वर्षीय बेटा टीटू 11 जनवरी को घर से निकला था। जिसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पिता ने महोली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस व परिजनों को पता चला कि टीटू का शव रेलवे ट्रैक के किनारे जंगल में पेड़ के सहारे फं...