सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। यातायात विभाग का ये जागरूकता स्लोगन हर बाइक चालक के लिए है, बावजूद इसके इसका असर सड़क पर नहीं दिखता है। बीते एक महीनों में हुए हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों की हैं फिर भी लोग हेलमेट नहीं लगा रहे। नतीजे में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। बीते अप्रैल महीने में परिवहन विभाग की ओर से सबसे ज्यादा 302 चालान बिना हेलमेट बाइक सवारों के ही किए गए हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में दुर्घटना के बाद आने वाले घायलों में होने वाली मौतों की बात करें तो डाक्टरों का कहना है कि सर्वाधिक मौतें हेलमेट न लगाने से हुई हेड इंजरी की वजह से हुई हैं। शहर के लेकर ग्रामीण इलाकों तक में आप किसी भी समय सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को फर्राटा भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.