लखनऊ, मार्च 22 -- बीकेटी इंदौराबाग में शुक्रवार देर रात कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर एथनॉल लदे टैंकर को रोक लिया। केबिन में घुस कर बदमाशों ने ड्राइवर पर तमंचा तान कर उसे बंधक बनाया। फिर टैंकर लेकर दुबग्गा की तरफ भाग निकले। रास्ते में ड्राइवर ने बाथरूम जाने के बहाने से टैंकर रुकवाया और बदमाशों से बच कर भाग निकला। बीकेटी पुलिस को ड्राइवर ने सूचना देते हुए टैंकर में जीपीएस लगे होने की जानकारी दी। बीकेटी पुलिस ने दुबग्गा पुलिस से सम्पर्क कर घेराबंदी करने के लिए कहा। पुलिस को देख कर बदमाश दुबग्गा रोड पर टैंकर छोड़ कर भाग निकले। शोर मचाया तो गोली मार देंगे सीतापुर निवासी टैंकर मालिक मन्नू सरदार के मुताबिक शाहजहांपुर से एथनॉल लेकर ड्राइवर आसिफ लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर के लिए शुक्रवार रात को निकला था। करीब 1.30 बजे आसिफ बीकेटी इंदौराबाग से किसान पथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.