सीतापुर, जनवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। सीओ हर्षिकेश यादव द्वितीय ने मंगलवार को थाना जीआरपी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कर्मचारियों के निवास करने के किए बनी बैरक और मेस की व्यवस्थाएं देखीं। उसके बाद सभी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने सभी को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सीओ ने जीआरपी टीम के साथ सीतापुर रेलवे स्टेशन जंक्शन का भ्रमण किया और सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर लगातार गश्त करते रहें। साथ ही कोई भी यात्री या प्लेटफॉर्म पर घूम रहा व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी जांच पड़ताल जरूर करें। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में भी किसी बाहरी को अनावश्यक घूमने न दें।

हिंद...