सीतापुर, नवम्बर 26 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। बहादुरपुर साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच एक ने दूसरे पर बांट मारकर सिर फोड़ दिया। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खला दौलतपुर गांव निवासी शैलेन्द्र मौर्य बुधवार को बहरादुरगंज साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आए थे। दुकान लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार बहादुरगंज के ही इमरान व शब्बीर से झगड़ा हो गया। शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि इमरान व शब्बीर ने गालियां देते हुए लाठी- डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इस बीच आरोपियों ने बांट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी रामपुर मथुरा भेजा। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं चौकी इंचार्ज बहादुरगंज राधे श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी का शांति भंग में चालान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.