सीतापुर, जनवरी 27 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर के कौरैया उदयपुर में सोमवार को सड़क किनारे खेत में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने जांच की मांग की है। रामकोट के यशोदा नगर निवासी कन्हैयालाल (35) बीते रविवार को इमलिया सुल्तानपुर के रायपुर निवासी अपने मामा के छोटे लाल के यहां गया था। सोमवार सुबह कन्हैयालाल साइकिल से घर लौट रहे थे। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा परिवार वालों ने खोजबीन की पर उसका कुछ पता सनहीं चला। सुल्तानपुर के कोरैया उदयपुर गांव वाले खेत में काम करने पहुंचे तो एक युवक का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। साइकिल में उसका फैर फंसा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की पहचान कन्हैया...