सीतापुर, जनवरी 21 -- सीतापुर। मिश्रिख़ तहसील के गांव दहेलरा , पनाह नगर, गौरिया में विकसित भारत रोजगार और अजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण ) विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान कृषिक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत औऱ विशिष्ट अतिथि मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव रहे। सांसद अशोक रावत ने ग्रामीणों को योजना के विषय मे समझाते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बस योजना की सबसे अहम बात यह है कि इसमें पूर्व योजना के सापेक्ष 125 दिवस मजदूरी गारंटेड मिल रही है एवं श्रमिकों को प्रत्येक सप्ताह के अंत में उनका भुगतान मिल जाएगा। बेहतर पारदर्शिता के साथ साथ कार्यों के रिपीटेशन पर लगान लग जाएगा जिससे दूसरे डिपार्टमेंट से कराए गए कार्यों पर दुबारा भुगतान नहीं हो सकेगा। पर्यावरण से संबंधित...