सीतापुर, नवम्बर 26 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में 24 वर्षीय युवती घर से 20 हजार रुपये व जेवर लेकर भाग गई। परिवार ने मोहल्ले के ही एक युवक व उसके भाई पर युवती को भगाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक सोमवार को बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद देखा कि अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नगदी व सोने की बाली व पायल भी गायब थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...