संवाददाता, दिसम्बर 14 -- यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिधौली के महमूदाबाद में शनिवार देर रात दुकान बंद कर लौट रहे रहे डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली गले से होते हुए सिर के पार निकल गई। भाई ने रजिंश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा सिधौली थाने में दर्ज कराया है। सिधौली पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सदरपुर हरदोइया निवासी राहुल यादव महमूदाबाद चौराहे के पास डेयरी चलाते थे। शनिवार देर रात दुकान बंद कर राहुल बाइक से घर लौट रहे थे। वह दुकान से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे तभी कुछ लोगों ने राहुल को रोक लिया। कहासुनी के बाद राहुल को गोली मार दी। गोली राहुल के गले में लगी और सिर के पार निकल गई। खून से लथपथ राहुल बाइक समेत सड़क पर गिर गए। परिवार वाले गंभीर ...