संवाददाता, मार्च 15 -- Boat capsized in Sitapur: यूपी के सीतापुर में शारदा नदी के पार एक युवक का अंतिम संस्कार करने जा रही ग्रामीणों से भरी एक नाव के शनिवार को नदी के नदी में पलट जाने से उस पर सवार लोग नदी में डूब गए हैं। इनमें से अभी तक तीन लोगों को नदी से निकाला जा चुका है। इन तीनों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। गोताखोरों द्वारा नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव निवासी मृतक दिनेश गुप्ता के अंतिम संस्कार के लिए दो नावों से परिजन शारदा नदी के पार जा रहे हैं। एक नाव पर दिनेश का शव और कुछ परिजन से दूसरे में करीब 10 से 12 लोग और सवार थे। पहली नाव नदी के पार पहुंच गई, जबकि दूसरी नाव नदी के बीच में पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग डूब गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.