सीतापुर, जून 15 -- बिसवां, संवाददाता। मुकदमा हारने के बाद भी विपक्षियों ने जबरन दीवार उठा कर टीन शेड डाल कर कब्जा कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम शाहपुर निवासी रीना पत्नी रमाकांत ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी रामकुमार पुत्र रामसहाय विनोद पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम शाहपुर ने एकराय होकर दबंगई के बल पर 18 अप्रैल 2025 को जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कर दीवार बना कर एक छप्पर व टीन शेड डाल लिया। जबकि पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों से 11 अप्रैल 2025 को उपजिलाधिकारी बिसवां न्यायिक के यहां से मुक़दमा जीत लिया था। मामले को लेकर पीड़िता ने कई प्रार्थना पत्र दिए। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। रीना की तहरीर पर आरोपी रामकुमार और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.