सीतापुर, जनवरी 21 -- गोंदलामऊ। विकास खंड मछरेहटा के काकोरी स्थित जे एस पब्लिक स्कूल में महिला सक्ति अभियान चलाकर बेटियो को जागरूक किया। थाना संदना की महिला कांस्टेबल-कमिनी शर्मा, रूबी पाठक एवं कांस्टेबल रंजीत ने अभियान के तहत महिला शिक्षकों एवं छात्राओं को उनके अधिकार व सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। उपनिरक्षक मोहम्मद इस्लाम खान ने साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराया।...